इन शहरों में रहते हैं सबसे ज्यादा करोड़पति
रेजीडेंसी एडवाइजरी फर्म हेनले एंड पार्टनर्स ग्रुप की एक रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क, टोक्यो और सैन फ्रांसिस्को बे एरिया ऐसे स्थान हैं जहां सबसे अधिक करोड़पति रहते हैं.
न्यूयॉर्क सबसे ऊपर
सबसे अधिक करोड़पति वाले शीर्ष 10 शहरों में से आधे अमेरिका में हैं. हेनले एंड पार्टनर्स ग्रुप की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क शहर ने 2022 की पहली छमाही में अपने हाई नेटवर्थ व्यक्तियों का 12 फीसदी खो दिया, जबकि सैन फ्रांसिस्को बे क्षेत्र में 4 फीसदी की वृद्धि देखी गई. न्यूयॉर्क में 3.45 लाख करोड़पति रहते हैं.
लंदन
चौथे स्थान पर काबिज लंदन में 9 फीसदी की गिरावट देखी गई. रिपोर्ट में करोड़पति को 10 लाख डॉलर या उससे अधिक की निवेश योग्य संपत्ति के रूप में परिभाषित किया गया है.
सिंगापुर में भी कई करोड़पति
इस रैंकिंग में सिंगापुर पांचवें स्थान पर है और यहां पर 2,49,800 हाई नेटवर्थ व्यक्ति रहते हैं.
टोक्यो और सैन फ्रांसिस्को बे एरिया
टोक्यो 3,04,900 हाई नेटवर्थ व्यक्तियों के साथ दूसरे और सैन फ्रांसिस्को बे एरिया 2,76,400 हाई नेटवर्थ व्यक्तियों के साथ तीसरे स्थान पर है.
तेजी से बढ़ते करोड़पतियों वाले शहर
खुफिया फर्म न्यू वर्ल्ड वेल्थ के आंकड़े बताते हैं कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद और संयुक्त अरब अमीरात का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर शारजाह इस साल अब तक सबसे तेजी से बढ़ती करोड़पति आबादी वाले शहर हैं.