भारतीय राजधानी नई दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर जमा हुए हजारों किसान संसद के सामने गुहार लगा रहे हैं. सरकार से वे क्या चाहते हैं, क्या है उनकी परेशानी, सुनिए खुद उनकी जुबानी.
भारत की पहचान एक कृषि प्रधान देश के रूप में रही है लेकिन देश के बहुत से किसान बेहाल हैं. इसी के चलते पिछले कुछ समय में देश में कई बार किसान आंदोलनों ने जोर पकड़ा है. एक नजर किसानों की मूल समस्याओं पर.