अमेरिका में कितने अवैध भारतीय हैं
अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्ट होने का सिलसिला जारी है. अब तक भी स्पष्ट नहीं है कि कितने भारतीय डिपोर्ट किए जाएंगे. जानिए, अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले भारतीयों के बारे में कुछ तथ्यः
अमेरिका में अवैध भारतीयों की संख्या
विभिन्न अनुमानों के अनुसार, अमेरिका में 2.2 लाख से 7 लाख तक अवैध भारतीय हो सकते हैं. 2022 में, अमेरिकी सरकार ने 2.2 लाख अवैध भारतीयों का अनुमान लगाया था.
संख्या में गिरावट और बढ़ोतरी
अमेरिका में रहने वाले अवैध भारतीयों की संख्या 2016 के 5.6 लाख से गिरकर 2022 में 2.2 लाख रह गई थी, यानी 60 फीसदी की गिरावट देखी गई. लेकिन 2023 में अमेरिकी सीमा पर भारतीयों की संख्या फिर बढ़ गई.
कहां रहते हैं अवैध भारतीय?
बिना दस्तावेज के सबसे ज्यादा भारतीय कैलिफॉर्निया (1.12 लाख), टेक्सस (61,000) और न्यू जर्सी (55,000) में बसे हैं. ओहायो (16 फीसदी), मिशिगन (14 फीसदी) और न्यू जर्सी (12 फीसदी) में भी इनकी बड़ी आबादी रहती है.
भारत से अमेरिका कैसे पहुंच रहे हैं लोग?
2010 के बाद से ज्यादातर भारतीय अमेरिकी-मेक्सिको सीमा से प्रवेश कर रहे थे. 2024 में, 36 फीसदी भारतीय पहली बार अमेरिका में कनाडा के रास्ते भी घुसे.
कौन हैं अवैध भारतीय
2001-2022 के बीच 66 फीसदी भारतीय शरणार्थी पंजाबी भाषी थे. 2023 में भारतीयों की शरण मांगने की संख्या 5,000 से बढ़कर 51,000 हो गई.
कितने भारतीय डिपोर्ट हुए
2024 के बीच 16,000 भारतीयों को अमेरिका से निकाला किया गया. 2020 में सबसे ज्यादा 2,300 भारतीयों को अमेरिका से निकाला गया. 2024 में 1,368 भारतीय भारत भेजे गए.